भारत सरकार की राजभाषा नीति के प्रावधानों के अनुपालन में दिसम्बर 1981 में संस्थान में हिन्दी कक्ष की स्थापना हुई थी। संस्थान के वरिष्ठ संकाय/अधिकारी जिनकी हिन्दी के प्रति गहन रुचि होती है, हिन्दी कक्ष के अध्यक्ष होते हैं। वे हिन्दी कक्ष की गतिविधियों का निर्देशन और नीतिगत मामलों के समन्वयन के लिए उत्तरदायी होते हैं। संस्थान में निरन्तर राजभाषा हिन्दी के कार्यान्वयन को प्रोत्साहित किया जा रहा है । राजभाषा अधिनियम 1963 तथा केन्द्र सरकार द्वारा राजभाषा नियम, 1976 बनाए गए। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय हिन्दी के प्रगामी प्रयोग हेतु वार्षिक कार्यक्रम जारी करता है। इन सभी के अन्तर्गत द्विभाषिकता की व्यवस्था है। इन संवैधानिक उपबंधों का पालन करना संघ सरकार के प्रत्येक मंत्रालय/विभाग/स्वायत्त संगठन के लिए अनिवार्य है। अतः मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर भी उपर्युक्त उपबंधों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।